गरीब किसान के खेत में रातों-रात लगा बिजली का पोल

गरीब किसान के खेत में रातों-रात लगा बिजली का पोल

कौशांबी संदेश राकेश पटेल

कौशाम्बी। थाना सैनी क्षेत्र के ग्राम चंदेलन का पुरवा के रहने वाले एक गरीब किसान रंगी के खेत में बिना पूछे रात में बिजली के पोल लगा दिया गया है। जिसमें 11 हजार वोल्ट का करंट आता है। इस मामले में जब पीड़ित बिजली विभाग गया, पूछा कि मेरे खेत में बिजली का पोल क्यों लगाया गया है।

बिजली विभाग ने पीड़ित से कहां की हमारा उसमें कोई लेना देना नहीं है। यह जल विभाग का है। तभी पीड़ित ने जल विभाग के जाइये को लिखित शिकायत पत्र देखन अपने खेत से पोल हटाने की गुहार लगाई। पीड़ित के मुताबिक खेत का बंटवारा 10 साल पहले हुआ था। जिसमें पट्टीदार ने कृषि ट्यूबवेल करवाया था। बिजली का पोल अपने खेत में लगवाने की जगह पीड़ित के खेत में रात में चोरी छुपे लगवा दिया। इसकी जानकारी पीड़ित को होते ही अधिकारियो से मदद की गुहार लगा रहा है। और हर जगह एप्लीकेशन भी दिया अभी तक कोई सुनाई नहीं हुई है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें