मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मदरसों के प्रधानाचार्ययों ने की बैठक।
कौशाम्बी संदेश
करारी कौशाम्बी// मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में अनुदानित मदरसों के प्रधानाचार्यों की बैठक सम्पन्न हुई ।

यह बैठक जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के आदेश पर मदरसों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर बल देने के उद्देश्य से की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानाचार्यों से कहा कि प्रयासकर मदरसों में स्मार्ट क्लासेस का संचालन करायें तथा छात्र/छात्राओं को मुख्य धारा से जोड़ें ।मुख्य विकास अधिकारी ने मदरसा प्रधानाचार्यों से मदरसों मे उत्पन्न समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी/ मदरसा शिक्षा अधिकारी सुनीता मण्डार ने जनपद में संचालित सभी पचासी मदरसों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहम्मद इमरान, हाफिज याकूब, हाजी महमूद, हाफिज इमरान, साजिद इकबाल, शहला परवीन, मोहम्मद इसहाक, जुनैद,ताज़ीम, तारिक, खुर्रम आदि मौजूद रहे।
