एएसपी राजेश सिंह ने पुलिस कार्यालय में सुनी शिकायत
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में फरियादियों की शिकायत सुनी।


इस दौरान दूर-दराज से आए सभी फरियादियों ने एएसपी के समक्ष अपनी समस्याएं बताई। एएसपी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता पूर्वक सुनी। तथा उनकी समस्याओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को मौके पर ही फोन कॉल करते हुए संबंधित मामलों में मौके पर जाकर जांच कर निस्तारण करने के लिए आवश्यक आदेश-निर्देश दिए।
