एसडीएम-सीओ ने सर्किल सिराथू क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री-दुकानों का किया निरीक्षण

एसडीएम-सीओ ने सर्किल सिराथू क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री-दुकानों का किया निरीक्षण

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। आगामी दशहरा व दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत सोमवार को उपजिलाधिकारी सिराथू महेंद्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने सर्किल सिराथू क्षेत्रांतर्गत

पटाखा का निर्माण करने वाली फैक्ट्री व पटाखे की बिक्री करने वाले दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच-पड़ताल की। मानक अनुरूप बारूद रखे जाने के संबंध में पूछताछ करते हुए लाइसेंस व फैक्ट्री के बारे में जानकारी ली। निर्धारित मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन करने के लिए हिदायत दी गई।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें