सीबीआई एवं एंटी करप्शन के अधिकारी बनकर लोगों को जेल भेजने की धमकी देकर करता था ठगी

साइबर थाना पुलिस ने किया ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,सरगना गिरफ्तार

सीबीआई एवं एंटी करप्शन के अधिकारी बनकर लोगों को जेल भेजने की धमकी देकर करता था ठगी

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम को बड़ी सफ़लता मिली है। सोमवार को पुलिस टीम ने सीबीआई एवं एंटी करप्शन के अधिकारी बनकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया हैं

। गिरोह के सरगना अभियुक्त भानू सिंह को समदा रोड नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उसके से घटना में प्रयुक्त 03 एन्ड्रायड मोबाइल फोन, 03 कूटरचित आधार कार्ड बरामद किए है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी मंझनपुर सत्येन्द्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि 26.जून.2024 को थाना साइबर क्राइम पर वादी दिनेश केसरवानी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें बताया गया कि दिनांक 22. जून.2024 को प्रार्थी के मो0 न0 पर एक कॉल आता है, जिसमें व्यक्ति स्वंय को एंटी करप्शन का अधिकारी बताकर प्रार्थी को डरा धमकाकर पकडने और जेल भेजने की धमकी देकर 107500/- रूपये की धोखाधड़ी की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम पर मुक़दमा पंजीकृत किया गया था। जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर क्राइम थाने को सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम- निरीक्षक संजय कुमार तिवारी, सीसीओ संदीप कुमार, सीसीओ गोपाल, सीसीओ अमनदीप द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त भानू सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी धौकलपुर केशरवल थाना रनिया जनपद कानपुर देहात को मुखबिर की सूचना पर समदा रोड नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त 03 अदद एन्ड्रायड मोबाइल, 03 अदद कूटरचित आधार कार्ड बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोग कूट रचना करके फर्जी नाम पते पर सिम खरीद कर लोगो को फोन करते है। जिसमें स्वंय को सीबीआई या एंटी करप्शन का अधिकारी बता कर लोगो को डरा धमकाकर टीम भेजकर उठवा लेने की धमकी देते हैं और पैसा की माग करते है, हम लोग व्हाट्स एप की डीपी में गूगल से किसी अधिकारी की फोटो वर्दी में डाउनलोड कर के लगा लेते है। जिससे लोगो को डरा धमका सके। लोगो से पैसो को मांग करके मोटी रकम ऑनलाइन खाते में ट्रांन्सफर करवा लेते है। इसी तरह से जनपद कौशाम्बी से एक व्यक्ति से 107500/- रुपये की धोखाधडी की गयी है

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें