एएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बा मंझनपुर में किया पैदल मार्च

एएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बा मंझनपुर में किया पैदल मार्च

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने थाना मंझनपुर व महिला थाना पुलिस बल के साथ नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिला में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में

पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने व अराजक तत्वों में भय पैदा करने के मकसद से बीती रात कस्बा मंझनपुर के मुख्य मार्ग, चौराहा, बाजार, व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया। मार्च के दौरान आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही आमजन व महिलाओं को विश्वास दिलाया गया कि पुलिस उनकी सुरक्षा में मुस्तैद है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें