सीओ अभिषेक सिंह ने कस्बा पश्चिम शरीरा में किया पैदल मार्च

सीओ अभिषेक सिंह ने कस्बा पश्चिम शरीरा में किया पैदल मार्च

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। सीओ कौशाम्बी अभिषेक सिंह ने थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा त्रिलोकीनाथ पांडेय व पुलिस बल के साथ सोमवार की नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिला में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने व अराजक तत्वों में भय पैदा करने के मकसद से कस्बा

पश्चिम शरीरा के मुख्य मार्ग, बाजार व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया। मार्च के दौरान उन्होंने आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से कहा कि सभी नागरिक त्योहार को मिलजुल कर मनाएं। इस दौरान कहीं भी कोई अफवाह फैलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें