ग्रेजुएट रामलीला कमेटी का दूसरे दिन रहा शानदार प्रदर्शन, लोगो को खूब हंसाया
मनौरी/कौशांबी
कौशांबी/प्रयागराज के बार्डर पर स्थित मनौरी बाजार के श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में रामलीला मंचन के दूसरे दिन राम रावण और विश्वामित्र आगमन का शानदार मंचन ग्रेजुएट रामलीला कमेटी द्वारा किया गया।
रावण के जन्म बाद जहां त्रिलोक में भय व्याप्त हो गया, वहीं रामजन्म से अवधपुरी के साथ त्रिलोक आनंद से भर गए। मनौरी नगर की एतिहासिक पुरानी श्री रामलीला कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति मंचन किया जा रहा है। शुक्रवार को मंचन के दौरान के रामलीला में कई महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाया गया। संतान प्राप्ति हेतू राजा दशरथ द्वारा पुत्रेष्टी यज्ञ करना, जिसके फलस्वरूप प्रभुराम समेत लक्षमण, भरत व शत्रुघ्न का जन्म हुआ। भगवान राम का जन्म होते ही नगर में बधाइयां दी गई और फूलों की वर्षा हुई। राम और लक्ष्मण के किशोर उम्र पर पहुंचने पर ऋषि विश्वामित्र राक्षसों से अपने धार्मिक अनुष्ठानों की रक्षा के लिए अयोध्या जाकर राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को मांगने पहुंचे। गुरु वशिष्ठ के समझाने पर राजा दशरथ ऋषि के साथ भेज देते हैं। वही दूसरी ओर लंका में रावण, कुंभकर्ण और विभीषण का जन्म हुआ। और इसके बाद तीनों भाइयों ने घोर तपस्या की। इस पर प्रसन्न होकर ब्रह्मा, विष्णु व महेश ने दर्शन दिए। जन्म के पश्चात रावण ने ब्रह्मा से वर मांगा कि उसकी मृत्यु कभी किसी तरह से न हो और वो अजर अमर हो जाए।मंचन के दौरान सभी कलाकर बहुत सुंदर अभिनय किया। कुछ संवादों पर दर्शकों ने ताली बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
*इस दौरान पूर्व मेला अध्यक्ष जगदीश चंद्र केसरवानी, मेला अध्यक्ष कुबेर चंद्र केसरवानी,प्रबंधक दीपू केसरवानी, कोषाध्यक्ष प्रदीप केसरवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज पटेल उर्फ मनोज केसरवानी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन केसरवानी,व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर केसरवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील साहू,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत सिंह पटेल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश केसरवानी,राधेश्याम केसरवानी,मुन्ना केसरवानी,व्यापार मंडल प्रदेश मंत्री नरोत्तम दास ,वीरेंद्र केसरवानी उपाध्यक्ष, अरविंद सोनकर मंत्री, शब्बर अली मंत्री,राकेश गुप्ता उपाध्यक्ष, पूर्व प्रधान रवि केसरवानी ,युवा नगर अध्यक्ष अंकित केसरवानी, धीरेंद्र केसरवानी, भारत लाल, बलराम साहू मंत्री, रामसजीवन कुशवाहा, उपाध्यक्ष राजेश केशरवानी , राजू स्वामी, राजू केसरवानी, पंकज केसरवानी आदि तमाम रामलीला कमेटी लोगो के साथ हजारों लोग मौजूद रहे।
