विश्व शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए विद्यासागर मौर्य

विश्व शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए विद्यासागर मौर्य

कौशाम्बी संदेश

महेवाघाट कौशांबी/ जिले के थांबा अलावलपुर निवासी विद्यासागर मौर्य विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर बागपत सांसद डॉ राजकुमार सांगवान के हाथों “डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान” से सम्मानित किए गए।

वर्तमान में विद्यासागर मौर्य बागपत जनपद के शाहमल स्मारक इंटर कॉलेज में हिंदी के अध्यापक पद पर नियुक्त हैं इससे पहले भी इन्हें गौरव सम्मान 2022 और कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।आज दिनांक 05 अक्टूबर 2024 को विश्व शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट, बड़ौत द्वारा एक शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के 22 राज्यों से उत्कृष्ट शिक्षकों को सर्वपल्ली डॉ० राधाकृष्णन सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद बागपत डॉक्टर राजकुमार सांगवान विशिष्ट अतिथि अश्विनी तोमर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बड़ौत, पंकज वर्मा अपर जिलाधिकारी अमरचंद वर्मा उप जिलाधिकारी बागपत उपस्थित रहे

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें