नवरात्र पर्व पर के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग-कौशाम्बी की कार्यवाही

नवरात्र पर्व पर के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग-कौशाम्बी की कार्यवाही

कौशाम्बी संदेश निरंजन

कौशाम्बी। नवरात्रि व अन्य पर्व पर आमजनमानस को सुरक्षित खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने सम्बन्धी ,जिलाधिकारी महोदय, कौशाम्बी के आदेश के अनुपालन के क्रम में आज दिनाँक 04.10.2024 को सहायक आयुक्त खाद्य ,श्रीमती ममता चौधरी के निर्देशन पर कौशाम्बी जनपद के विभिन्न बाज़ारो में

कार्यवाही खाद्य विभाग को टीम द्वारा किया गया। दुकानों पर निरीक्षण एवम नमूना संग्रहण का कार्य किया गया। मूरतगंज से दिलीप कुमार के किराने के दुकान से सिंघाड़े का आटा ,सैनी आकाश किराने से किसमिश, करनपुर चौराहे से मोहम्मद इलियास के किराने की दुक्क़न से बादाम व सिराथू में गोपाल जी कंफेक्शनरी से साबूदाना के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच हेतु प्रेषित किया गया,जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात आगे की कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी।
पर्व पर स्वस्थ खानपान उपलब्ध कराने हेतु खाद्य करोबरकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए गए, किसी भी तरह की मिलावट करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
खाद्य करोबरकर्ताओं को कुट्टू के आटे से सम्बंधित विशेष निर्देश दिए गए,किसी भी दशा में खुला कुट्टू के आटे का क्रय- विक्रय,भण्डारण नही किया जाएगा,तथा नियमों का उल्लंघन करने पर खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा व नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही भी की जायेगी ।
कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शहाब उद्दीन सिद्दीक़ी व डॉक्टर भरत मिश्र शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी छापेमारी व नमूना संग्रहण का कार्य किया जाएगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें