डीएम ने मूरतगंज बाजार का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को खिलाफ होगी कार्रवाई

डीएम ने मूरतगंज बाजार का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

कौशाम्बी संदेश शैलेंद्र द्विवेदी

कौशाम्बी। मूरतगंज बाजार में अतिक्रमण की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है इसकी शिकायत स्थानी लोगों ने जिला अधिकारी से पूर्व में किया था मामले को गंभीरता से लेने के बाद डीएम ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार दुकान के बाहर सामान न रखें, दुकानों के अन्दर ही सामान को शिफ्ट रखें। मूरतगंज बाजार के राजमार्ग में दुकानदार अपने सामान को बाहर रख देते हैं ।इससे यातायात प्रभावित हो रहा है साथ ही दुर्घटनाएं की संभावना बढ़ गई है। इसकी शिकायत स्थानी लोगों ने चार दिन पूर्व जिलाधिकारी से किया था। उन्होंने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को हिदायत दिया कि अपनी सामग्री को दुकान के अंदर रखें यदि सड़क पर आक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी । इसके बाद डीएम ने जिलाधिकारी पल्हाना मार्ग एवं बीआरसी कसिया मार्ग में स्थापित दुर्गा पण्डालो का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आयोजकों से दुर्गा पण्डालों व आस-पास साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आयोजकों से दुर्गा पाण्डालों के बाहर डस्टबिन रखने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने अग्निशमन यंत्र रखने के भी निर्देश दियें। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने भरवारी मण्डी का निरीक्षण कर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने भरवारी स्टेडियम का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दियें।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें