पीड़ितों को थाना में ठंडा पानी के साथ नाश्ता की व्यवस्था भी उपलब्ध–इंस्पेक्टर विनीत सिंह
कौशाम्बी संदेश राहुल यादव
कौशाम्बी
करारी कोतवाली में समस्या लेकर आ रहे हैं और पुलिस चाय, पानी के साथ कुछ खाने के लिए कुछ दे तो हैरान मत हो।

नए कोतवाल ने क्षेत्र से आने वाले भूखे प्यासे पीड़ितों की मदद के लिए नई पहल की हैं। पुलिस के इस बदले रूप की क्षेत्र में हर जगह चर्चा हो रही हैं।
पुलिस का नाम आते ही लोगों के जेहन में गुस्सैल चेहरा दिखने लगता हैं। लोग समस्या लेकर थाना जाने से कतराते हैं। लोगों की इस भ्रान्ति को करारी पुलिस ने दूर करने की कोशिस की हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व आए नए कोतवाल विनीत सिंह ने पीड़ितों की मदद के लिए पुलिस कर्मियों स्पष्ट निर्देश दे रखा है। पीड़ितों को सम्मान पूर्वक बैठाकर उनकी समस्या सुनने के लिए एक उपनिरीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है। थाने पर आने वाले पीड़ितों ( विशेषकर महिलाओ व बच्चों) को पानी, चाय के साथ फल बिस्किट आदि देने के लिए पुलिस कर्मियों को लगा रखा हैं। पुलिस के इस बदले रूप को देखकर पहले लोग हैरान रह जाते है। इंस्पेक्टर का कहना है कि खाकी के अंदर वह भी इंसान है। इसलिए इंसानियत कभी नहीं भूलनी चाहिए। पुलिस के इस बदले रूप की क्षेत्र में चर्चा हो रही। लोग कह रहे हैं कि काश ऐसी पुलिस हर थाने में हो।
