त्योहारों के मद्देनज़र इंस्पेक्टर ने संभ्रांत जनों संग किया बैठक,हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल कायम रखने की अपील
कौशाम्बी संदेश राहुल यादव
कौशाम्बी
करारी थाना क्षेत्र के कटरा गांव, जो अपनी संवेदनशीलता के लिए विख्यात है, वहां करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने पुलिस बल संग आगमन कर गांववासियों को शांति और सौहार्द के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।

बीते चार वर्षों पूर्व ताजिया और मूर्ति विसर्जन के दौरान उपजे कटु प्रसंगों की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु उन्होंने गांव के संभ्रांत जनों एवं नवयुवकों को आपसी सौहार्द से जुड़ने का आह्वान किया।
इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने गांववासियों से विशेष तौर पर कहा, “विकास और प्रगति का मार्ग शांति और एकता से होकर गुजरता है। यदि आप अपने गांव को समृद्ध और उन्नत देखना चाहते हैं, तो आपसी प्रेम और भाईचारे का धागा मजबूत रखें। कभी भी विवाद या उत्तेजना में न आएं, क्योंकि वही लोग उन्नति करते हैं जो सौहार्द और शांति को प्राथमिकता देते हैं। हिंदू और मुस्लिम समुदाय एक-दूसरे के पर्वों में सम्मिलित हों, ताकि गांव आपसी भाईचारे की एक नई इबारत लिख सके।”
उन्होंने नवयुवकों को चेताया कि अपराध के मार्ग पर चलने से सिर्फ अंधकार मिलता है। “यदि आप उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं, तो विवादों से दूर रहें और शिक्षा व रोजगार की दिशा में अपना ध्यान केंद्रित करें। अगर आप गांव में अमन-चैन कायम रखते हैं, तो जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से सम्मानित होने का भी अवसर मिलेगा । इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने गांव के समस्त नागरिकों से आग्रह किया कि अगर कोई तनावपूर्ण परिस्थिति उत्पन्न हो, तो पुलिस को अवगत कराएं, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति को समय रहते संभाला जा सके।
इस बैठक में पुलिस बल के साथ-साथ गांव के प्रमुख लोग, जिनमें हेड कांस्टेबल संजय यादव, कांस्टेबल योगेश चौधरी, कांस्टेबल रितोश मौर्य,हेड कांस्टेबल राम लखन सिंह, पूर्व प्रधान अमर सिंह यादव, संतोष कुमार, रईस अहमद, राजू जायसवाल, गणेश मौर्या, फूल चंद्र मौर्या, पप्पू आगरहरी, प्रधान शैलेन्द्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
