पोषण सप्ताह समापन समारोह का हुआ आयोजन
कौशाम्बी संदेश राहुल यादव
कौशाम्बी। डॉ.ए.एच.रिजवी पी.जी. कॉलेज करारी कौशांबी के गृह विज्ञान विभाग में 1 सितंबर से 7 सितंबर तक पोषण सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया।

जिस क्रम में आज दोपहर 12:30 बजे गृह विज्ञान विभाग में पोषण सप्ताह समापन समारोह आयोजित किया गया l महाविद्यालय के प्राचार्य डॉo राजेश सक्सेना एवम विभाग की प्रमुख गुलनाज नकवी ने मुख्य अतिथि प्रबंधक को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।महाविद्यालय के प्रबंधक कर्रार हुसैन रिजवी एवम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉo राजेश सक्सेना नें पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शनी का आनंद लिया और उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनको प्रोत्साहन प्रमाण पत्र दिया l इस अवसर पर होम साइंस विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया l मेहंदी प्रतियोगिता में मधु चौरसिया, रंगोली प्रतियोगिता में नितांशी, पोस्टर प्रतियोगिता में जौकिया रिजवी रिज़वी, हस्तकला प्रतियोगिता में समृद्धि एवम सलाद प्रतियोगिता में सुमैरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया l इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी विद्वान शिक्षक भी उपस्थित रहे l
