खड़े कंटेनर में जा भिड़ा पिकअप,गाड़ी में फंसे ड्राइवर की पुलिस ने बचाई जान

खड़े कंटेनर में जा भिड़ा पिकअप,गाड़ी में फंसे ड्राइवर की पुलिस ने बचाई जान

कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी। थाना कोखराज क्षेत्रांतर्गत सोमवार को टोल प्लाजा के पास हाइवे पर कंटेनर और पिकअप की भिड़ंत हो गई। जिसमें पिकअप चालक गाड़ी में ही फंस गया। मौके पर पहुंची डायल 112 और थाना कोखराज पुलिस ने राहगीरों की मदद से पिकअप में फंसे घायल ड्राइवर को निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

फतेहपुर से बंगाल जा रहे पिकअप जैसें ही कोखराज थाना के 500 मीटर आगे हाई-वे ब्रिज पर पहुंचा तभी आगे खड़े कंटेनर में पीछे से पिकअप भिड़ गया, घटना में खलासी बाल-बाल बच गया लेकिन ड्राइवर बाबर पुत्र ग़ुलाम रसीद पिकअप में फस गया। उसके बाद सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंच कर राहगीरों की मदद से फंसे ड्राइवर को सही सलामत निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान मौके पर प्रभारी निरीक्षक थाना कोखराज दुर्गेश प्रसाद गुप्ता भी मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें