गर्भवती महिला को लहूलुहान करने वाले दबंगो के खिलाफ आज तक पुलिस नही दर्ज कर सकी एफआईआर
कौशाम्बी संवादाता
घायल महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्त चल रहा इलाज
कोखराज कौशाम्बी/ कोखराज क्षेत्र के भिखिया पुर की रहने वाली अनिता देवी पत्नी रामलाल को पड़ोसी राम बाबू पुत्र मुर्दा ,जय सिंह ,पुत्र मुर्दा,मुन्नीलाल पुत्र रामकरन, मुर्दा पुत्र श्री नाथ ने महिला को लात घूसों से मारना पीटना शुरू कर दिया महिला अनिता ने लिखित शिकायत दे कर बताया कि वह चार माह की गर्भवती भी हैं
लेकिन दबंगो ने एक नही सुनी और पेट में लात मारते हुए कहा कि अब कौन बचाएगा तुमको चोट लगते ही महिला जमीन पर गिर पड़ी और चीखने चिल्लाने लगी तभी परिजनों ने देखा कि पेट मे चोट के कारण खून बह रहा है जिस पर आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टरों ने बताया कि अंदरूनी चोटें आई हैं जिसके चलते पेट मे पल रहे नवजात शिशु को भी खतरा बढ़ गया है ।इसकी शिकायत थाना कोखराज में दिया लेकिन दबंगो के खिलाफ अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हो सकी जिससे दबंगोके हौसले बुलंद हैं घटना 07/09/204 की बताई गयीं लेकिन दो दिन पहले की घटना बीत जाने के बाद भी एसओ कोखराज ने नही दर्ज किया ।
