दबंग आरोपी अशोक कुमार सिंह की महिलाओं के साथ 6 साल से रेप जैसे कांड का दे रहा है अंजाम पुलिस बनी अनजान आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम

ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

कौशांबी। जनपद कौशांबी की पुलिस को क्या हो गया है और क्या चाहिए जो सही घटनाओं का मुकदमा लिखने के लिए 10 दिन से एक महीने का समय लगाती है ऐसा क्यों।
ताजा मामला करारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां 18 अगस्त 2024 की घटना है समय लगभग 8:00 बजे रात का है जहां पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ गर्मी होने के कारण अपने छत के ऊपर लेटी हुई थी तभी पड़ोस के दबंग युवक अशोक कुमार पुत्र राज बहादुर व गुड्डू पुत्र शारदा प्रसाद ने अपने छत से पीड़िता के छत पर कूद कर पीड़िता का मुंह दबाकर पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें करने लगा जब पीड़िता चिल्लाने लगी तो दबंगों ने पीड़िता के अनैतिक शरीर को छूने लगा छोटी बहन दौड़ का छत से नीचे उतरकर चिल्लाने लगी तब तक दबंग अशोक पीड़िता का वीडियो बनाने लगा और कहा कि किसी से बताई तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा पीड़िता के साथ दोनों आरोपी पीड़िता के साथ गंदी गंदी हरकतें करते हुए पीड़िता के कपड़े को फाड़ दिए पीड़िता किसी तरह से झटक पटक कर भाग कर छत के नीचे भागने की कोशिश की तो दबंगों ने पीड़िता को छत से नीचे फेंक दिया और कहा कि अगर कहीं शिकायत किया तो जैसे तुम्हारी मां के साथ बलात्कार किया है वैसे ही तुम्हारे साथ करूंगा पीड़िता के माता-पिता रक्षाबंधन का सामान लेने करारी गए हुए थे पीड़िता के माता-पिता जैसे ही घर वापस आए तो पीड़िता की छोटी बहन ने आप बीती बताइ पीड़िता के माता-पिता ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंचकर दबंग के घर गई तब तक दबंग मौके से भाग गए । पीड़िता की हालत नाजुक देखकर पीड़िता के परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से पीड़िता को जिला चिकित्सालय मंझनपुर में भर्ती कराया जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है। पीड़िता के परिजनों ने क्षेत्राधिकारी मंझनपुर से गुहार लगाई परिजनों की गुहार सुनकर क्षेत्राधिकारी मंझनपुर ने करारी पुलिस को आदेशित किया क्षेत्राधिकारी के आदेश पाकर करारी पुलिस ने दबंगों के विरोध मुकदमा दर्ज किया लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ़्तार नहीं कर सकी है।
गौरतलब हो कि आरोपी अशोक कुमार ने पीड़िता के मां के साथ 5 साल पहले कई बार रेप करने का अंजाम दे चुका है पीड़िता की मां के पति के बीमार होने के कारण पीड़िता की मां डर के कारण कहीं पर शिकायत करने में मजबूर थी हताश होकर पीड़िता की मां ने करारी थाने में 5 साल पहले लिखित तहरीर दी थी जिस पर करारी पुलिस ने मुकदमा संख्या 388 / 2016 में धारा 376 (2) क, 504 और 506 में मुकदमा पंजीकृत किया था बाहुबली दबंग होने के चलते क्षेत्राधिकारी ने मुकदमे में एफआर लगा दिया था जिससे आरोपी का मन और बढ़ गया जिससे आए दिन घटनाओं का अंजाम देता रहता है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें