कौशांबी में पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस:12 इंस्पेक्टर का एसपी ने बदला कार्यक्षेत्र, मामलों में लापरवाही बरतने का लगा आरोप

*कौशांबी में पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस:12 इंस्पेक्टर का एसपी ने बदला कार्यक्षेत्र, मामलों में लापरवाही बरतने का लगा आरोप*

*कौशाम्बी संवादाता*

कौशांबी में रविवार को पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए। जहां तीन थाना प्रभारियों को पुलिस लाइन भेजा गया। उन्हें पद से हटा दिया गया। इन अधिकारियों पर आरोप था कि वे अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण करने में असफल रहे। इसके अलावा, कई अन्य इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।
कौशांबी में रविवार को पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए। जहां तीन थाना प्रभारियों को पुलिस लाइन भेजा गया। उन्हें पद से हटा दिया गया। इन अधिकारियों पर आरोप था कि वे अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण करने में असफल रहे। इसके अलावा, कई अन्य इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।
*इन लोगों का किया गया तबादला*
पुलिस अधीक्षक के कैंप कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि थाना प्रभारियों को प्रशासनिक व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने के कारण बदला गया है। तबादले की सूची में शामिल अधिकारियों में इंस्पेक्टर राजकिशोर को मंझनपुर थाना, इंस्पेक्टर विनीत सिंह को सराय अकिल से करारी थाना, इंस्पेक्टर सुनील सिंह को करारी से सराय अकिल थाना, इंस्पेक्टर दुर्गेश प्रसाद गुप्ता को पुलिस लाइन से कोखराज थाना, इंस्पेक्टर रोशन लाल को चुनाव सेल से मोहब्बतपुर पइंसा थाना, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह परिहार को पुलिस लाइन से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का प्रभारी, इंस्पेक्टर संजय कुमार तिवारी को डीसीआरबी से साइबर क्राइम थाना का प्रभारी, इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद सिंह को साइबर थाना से आईजीआरएस सेल का प्रभारी, इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह को पुलिस लाइन से डीसीआरबी का प्रभारी और इंस्पेक्टर संतोष कुमार शर्मा को मंझनपुर थाना से पुलिस लाइन भेजा गया है।
*आरोपी को गिरफ्तार न करने और जांच में देरी करने के कारण पद से हटाया गया*
इसके अलावा, इंस्पेक्टर इंद्रदेव को कोखराज थाना से पुलिस लाइन और इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार राम को मोहब्बतपुर पइंसा थाना से पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सदर कोतवाल संतोष कुमार शर्मा को एक फाइल की चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार न करने और जांच में देरी करने के कारण पद से हटाया गया।
वहीं, इंस्पेक्टर इंद्रदेव को कोखराज क्षेत्र में एक मामूली मारपीट के मामले को सही ढंग से संभालने में असफल रहने के कारण उनको कुर्सी गंवानी पड़ी। इस घटना ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया।मोहब्बतपुर पइंसा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राम को लव जिहाद के एक मामले में हिंदू संगठनों के विरोध और पीड़ित लड़की के पिता को प्रताड़ित करने के आरोप के बाद पद से हटा दिया गया

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें