बिना फिटनेस सड़क पर न चलने दे स्कूली वाहन-एडीएम
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं अधिकारी
कौशाम्बी संदेश शैलेंद्र द्विवेदी
कौशाम्बी। अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड की अध्यक्षता में उदयन सभागार में गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें शासनादेशानुसार निर्धारित किए गए सड़क सुरक्षा की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही जनपद में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश एडीएम ने दिया है।
उदयन सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अपर जिलाधिकारी एआरटीओ को निर्देशित किया कि सम्बन्धित विभागों से समन्वय कर शासनादेशानुसार निर्धारित प्रोफार्मा में जनपद में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को अंकित कराया जाय। जिससे सड़क दुघर्टनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनायी जा सकें। उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित किया कि बिना फिटनेस का कोई भी स्कूली वाहन सड़क पर चलने न पाये, बिना फिटनेस के स्कूली वाहन संचालित पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। उन्होने कहा कि राम वनगमन मार्ग में जहॉ-जहॉ पर भी डायवर्जन किया गया है, वहॉ पर रिफलेक्टर/साइनेज बोर्ड अवश्य लगवाये जायें। उन्हांने कहा कि नाबालिक बच्चें ई-रिक्शा न चलाने पायें। उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित किया कि जनपदीय रोड सेफ्टी एक्शन प्लॉन तैयार किये जाने के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि ओवरलोड गाड़ियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर ओवरलोडिंग को रोका जाय। उन्होने कहा कि जनपद में ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर समुचित कार्यवाही की जाय। उन्होने कहा कि टैम्पू/ऑटो चिन्हित आटो स्टैण्ड में ही खड़ी किये जाय, जिससे जाम की स्थिति पैदा न हो इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी एक्शियन हरवंश सिंह, अपर सीएमओ डॉक्टर एचपी मणि समेत कई अधिकारीगण उपस्थित रहें।
