अषाढा़ चौकी इंचार्ज ने की पैदल गश्त,दिलाया सुरक्षा का भरोसा
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में कौशाम्बी पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार की शाम पश्चिम शरीरा थाना के अषाढा़ चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अषाढा़ सहित मुख्य मार्ग,चौराहा,बाजार व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया, गश्त के दौरान उन्होंने आमजनमानस व व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछ-ताछ करते हुए आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान उप निरीक्षक मानसिंह, उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल भगत सिंह,कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल शैलेश कुमार मौजूद रहे।
