*खबर प्रकाशित करने के बाद भी दबंग प्रधान पर नहीं हो रही है कोई कार्यवाही जैसा लग रहा है! अधिकारी की मिलीभगत से ग्राम प्रधान कर रहा है गाँव में भ्रष्टाचार और दबंगई*
*कौशांबी संदेश संवादाता*
कौशाम्बी //थाना कोखराज गांव कसिया पश्चिम तहसील सिराथू जिला कौशांबी में जलभराव और कीचड़ फैल जाने से ग्रामीणों और पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को जलभराव व कीचड़युक्त रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का निराकरण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या के निदान की गुहार लगाई है। गांव के स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्ग की बदहाली की शिकायत अधिकारियों से कई बार किए जाने के बावजूद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान व सचिव तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा इसकी मरम्मत न कराए जाने की वजह से ग्रामीणों और विद्यार्थियो को परेशानी उठानी पड़ रही है!विशेष बात यह है कि गांव की कार्यों की कमी को लेकर जब ग्रामीणों ने पत्रकारों को खबर कवरेज करने के लिए ग्राम कसिया पश्चिम में बुलाया जाता हैं तो ग्राम प्रधान व उनके लड़को के द्वारा पत्रकारों को गाली गलौज एवं डरवाया धमकाया जाता है और बोला जाता है कि दो पत्रकार और आए दिन हमारे विषय में खबर डालते रहें

आज तक कोई कुछ नहीं कर पाया और उन लोगों के खिलाफ मैंने एससी / एसटी मुकदमा दर्ज करवा दिया और आप लोग भी हमारे मैटर में ना आईए नहीं आपके साथ भी यही हाल होगा। सूत्रों से जानकारी मिली है कि दबंग प्रधान एवं उनके लड़के के खिलाफ मारपीट का कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। आए दिन अपने प्रधानी के दम पर और पैसे के दम पर लोगों को मारते एवं डरवाते धमकाते रहते हैं। आखिर ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती क्या जिम्मेदार अधिकारी की प्रधान के द्वारा जेब गरम कर दी जाती है जो दबंग प्रधान और उनके लड़कों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। यह गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
