नगर पंचायत सराय अकिल थाना में मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी

नगर पंचायत सराय अकिल थाना में मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी

*कौशाम्बी संदेश पारस अग्रहरि पत्रकार*

कौशाम्बी नगर पंचायत सराय अकिल में सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर थाना परिसर में स्थित मंदिर को सुंदर तरीके से सजाया गया।

पर्व के अवसर पर संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया वहीं छोटे बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की वेशभूषा धारण कर उनके किरदार को जीवंत किया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आए हुए लोगों ने थाने की सजावट की जमकर सराहना की।त्यौहार पर भी घर से दूर होने के बावजूद थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों ने बड़े ही उत्साह के साथ त्यौहार मनाया। थानाध्यक्ष विनीत सिंह ने सपत्नीक पूरे विधिविधान के साथ पूजन अर्चन कर भगवान को भोग लगाया।रात्रि 12 बजे जैसे ही लड्डू गोपाल के जन्म का समय हुआ सभी कृष्ण भक्त खुशी से झूम उठे।इस दौरान पूरा थाना परिसर हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के उद्घोष से गुंजायमान हो गया।पुलिसकर्मियों ने पूजा पाठ करके प्रसाद का वितरण किया।इस अवसर हेड कांस्टेबल अंकुर तिवारी ,शिव बाबू निखिल कुमार गौतम, राजकुमार पाल, आशीष कुमार, कमलेश कुमार, अशोक कुमार,आदि मौजूद रहे

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें