कड़ा धाम थाना में मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी

कड़ा धाम थाना में मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय

कौशाम्बी कड़ाधाम थाना परिसर में सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर थाना परिसर में स्थित मंदिर को सुंदर तरीके से सजाया गया।

पर्व के अवसर पर संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया वहीं छोटे बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की वेशभूषा धारण कर उनके किरदार को जीवंत किया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आए हुए लोगों ने थाने की सजावट की जमकर सराहना की।त्यौहार पर भी घर से दूर होने के बावजूद थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों ने बड़े ही उत्साह के साथ त्यौहार मनाया। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह ने सपत्नीक पूरे विधिविधान के साथ पूजन अर्चन कर भगवान को भोग लगाया।रात्रि 12 बजे जैसे ही लड्डू गोपाल के जन्म का समय हुआ सभी कृष्ण भक्त खुशी से झूम उठे।इस दौरान पूरा थाना परिसर हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के उद्घोष से गुंजायमान हो गया।पुलिसकर्मियों ने पूजा पाठ करके प्रसाद का वितरण किया।इस अवसर मौजूद उपनिरीक्षक अजय सिंह अपनिरीक्षा योगेश यादव उप निरीक्षक शुभम सिंह उप निरीक्षक विनोद कुमार हब्बू नगर चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह अलीपुर जीता चौकी इंचार्ज कमलेश यादव आदि लोग थे मौजूद चेयरमैन प्रतिनिधि अरुण केशरवानी, नीरज साहू, बीरेंद्र कुशवाहा, मुन्ना साहू, वहीद अहमद, प्रमोद साहू, राहुल कुशवाहा, राजेन्द्र साहू, श्यामू अग्रहरि, करन यादव, अजय मौर्या, सहित तमाम गणमान्य लोग व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें