हत्या के मुक़दमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। थाना पिपरी पुलिस ने रविवार को हत्या के मुक़दमे में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक लोहे का पाइप व एक फुकनी बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार 23.अगस्त.को थाना पिपरी पर सूचना प्राप्त हुयी

कि ग्राम शेरगढ़ में अभियुक्तों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते अपने पड़ोसी रामकैलाश को लाठी/डण्डों से मारा-पीटा गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी है। सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगणों व फील्ड यूनिट की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया था तथा थाना पिपरी पर मुक़दमा पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा घटना के शीघ्र सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में रविवार को थाना पिपरी पुलिस थानाध्यक्ष बलराम सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुक़दमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आकाश पुत्र स्व0 मलखान रैदास निवासी ग्राम शेरगढ़ को दूल्हापुर नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त की निशादेही पर आलाकत्ल 01 लोहे का पाइप व 01 फुकनी बरामद किया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें