एसपी ने परीक्षा केन्द्रों एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण,*दिए दिशा-निर्देश*

कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे दिन भी कौशाम्बी के 11 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई पुलिस-भर्ती की परीक्षा

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2023 की परीक्षा को सकुशल एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

रविवार को परीक्षा के तीसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच‌ कौशाम्बी में बनाए गए 11 केंद्रों पर पुलिस भर्ती की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। यह परीक्षा पांच दिनों में पूरी होगी। परीक्षा को सकुशल निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने परीक्षा के तीसरे दिन भी केन्द्रों पर जाकर प्रथम एवं द्वितीय पाली में सघन निरीक्षण किया। साथ ही कंट्रोल रूम की भी जांच की। जिससे नकल विहीन पुलिस भर्ती की परीक्षा कराई जा सके। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी में लगे अधि0/कर्म0गणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें