कौशाम्बी संवादाता
कौशाम्बी //थाना कोखराज गांव कसिया पश्चिम तहसील सिराथू जिला कौशांबी के ग्राम प्रधान पंचम लाल चौधरी से गांव की जनता हैरान। कई बार प्रधान के कार्यों में घोटाला को लेकर संबंधित अधिकारी को सूचना दिया गया लेकिन प्रधान की बहुत ऊपर तक पकड़ होने के कारण तथा जिम्मेदार अधिकारी की जेब गरम कर देने पर अधिकारी भी जॉच को अनदेखा कर के चले जाते है।
गांव की हर रास्ता जिसमें लोगो को आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। न कभी नाली की सफाई होती है और नाली का पानी खड़ंजा पर लगातार बहता रहता है जहां तक की गांव के छोटे छोटे बच्चे पढ़ने के लिए उसी रास्ते से आते जाते है और भरा दलदल कीचड़ में फिसल कर गिर जाते।आखिर जिम्मेदार किसे ठहराया जाए?

*जांच का विषय बना है*
अगर कौशांबी जिलाधिकारी महोदय ग्राम प्रधान पंचमलाल चौधरी के कार्यों की जांच करें तो ग्राम प्रधान और सचिव पर गाज गिरना तय। पत्रकार जब खबर कवरेज करने के लिए ग्राम कसिया पश्चिम में जाते हैं तो पत्रकारों को गली गलौज एवं डरवाया धमकाया जाता है
और बोला जाता है कि दो पत्रकार और आए दिन हमारे विषय में खबर डालते रहें आज तक कोई कुछ नहीं कर पाया और उन लोगों के खिलाफ मैंने एससी/ एसटी मुकदमा दर्ज करवा दिया और आप लोग भी हमारे मैटर में ना आईए नहीं आपके साथ भी यही हाल होगा। सूत्रों से जानकारी मिली है कि दबंग प्रधान एवं उनके लड़के के खिलाफ मारपीट का कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। आए दिन अपने प्रधानी के दम पर और पैसे के दम पर लोगों को मारते एवं डरवाते धमकाते रहते हैं। आखिर ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती क्या जिम्मेदार अधिकारी की प्रधान के द्वारा जेब गरम कर दी जाती है जो दबंग प्रधान और उनके लड़कों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। यह गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

