महिला बीट आरक्षियों ने पम्पलेट वितरित कर उनके अधिकारों के सम्बन्ध में बताते हुए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों की महिला बीट आरक्षियों द्वारा प्रतिदिन शक्ति दीदी, मिशन शक्ति के तहत गांव व कस्बा में जाकर बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरुक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में रविवार को महिला थाना की महिला बीट आरक्षियों ने गांव-कस्बा में पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। सभी को पम्पलेट वितरित कर उनकी सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने मुख्य मार्गं, चौराहा, बाजार, व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमणशील रहकर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया, अनावश्यक घूम रहे संदिग्धों के नाम, पता, मोबाइल नंबर, नोट कर हिदायत देकर छोड़ा गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें