कौशाम्बी सन्देश राहुल यादव
-फोन पर पत्नी को छोड़ने के लिए मांगी जा रही तीन लाख की फिरौती
-शिकायत पर एसपी ने जांच कराने का दिया आश्वासन
कौशाम्बी। साइबर ठगों ने क्षेत्र की एक महिला को अलीशान जिंदगी जीने का लालच देकर अश्लील वीडियो बनवा लिया। इसके बाद उससे रुपये ऐंठने लगे।

जानकारी होने पर पति ने पत्नी पर दबाव लगाया तो उसकी पत्नी को ही गायब कर दिया गया। पति ने गुमसुदगी लिखाई तो अब पति से तीन लाख की फिरौती मांगी जा रही है। शिकायत पर एसपी ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
करारी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी 20 वर्ष पूर्वहुई थी। जिससे दो बच्चे है मेरी पत्नी के मोबाइल पर कई कॉल आते थे। जब पति को जानकारी हुई तो पत्नी का मोबाइल छीन लिया जिसके बाद पत्नी का मोबाइल चेक करने पर पत्नी के कई अश्लील वीडियो बिना कपडे के मिले है साइबर फॉड गैंग के द्वारा बीडियो बनाकर पत्नी को ब्लैकमेल किया जाता था और मेरी पत्नी लाखो रुपये चोरी करके उन फॉड करने वालो के नम्बर पर भेजा करती थी जिसकी जानकारी होने पर प्राथी ने डांट फटकार लगाई तो पत्नी 15 दिन पहले कहीं चली गई। बताया की बहुत खोजबीन के बाद मेरी पत्नी नहीं मिली। पीड़ित पति ने मोहल्ले वाले के कहने पर गुमसूदगी दर्ज करा दी जबकि पीड़ित को शंका है कि मेरी पत्नी साइबर फाड के चंगुल में है। क्योकि जब प्रार्थी ने अज्ञात नम्बरों पर फोन किया जिनसे पत्नी बातचीत करती थी तो उनलोगों ने धमकी दिया कि पत्नी हमारे कब्जे में है तीन लाख रुपये लेकर आओ और ले जाओ या तो पैसा तुम मरोगे या ये भरेगी तभी छोड़ेगे नहीं मारकर फेंक देंगे। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
