कौशाम्बी सन्देश राहुल यादव
कौशाम्बी। स्थानीय कोतवाली में रविवार को पीस कमेटी की एक बैठक हुई। बैठक में आने वाले त्योहार को आपस में मिलजुलकर मनाने की अपील की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने कहा चहेल्लम व कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार नजदीक है। त्योहारों को सभी आपसी प्रेम, सौहार्द व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।त्योहार को लेकर किसी को कोई दिक्कत आये तो थाने में तत्काल संपर्क करे।कोई भी अराजक तत्वों द्वारा त्योहार में व्यवधान उत्पन्न करता है तो उस कानूनी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि त्योहारों पर कोई नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर कांस्टेबल शिव पूजन ,कांस्टेबल आनंद,कांस्टेबल बृजेश,सुनील यादव, हिसामपुर प्रधान महंत लाल,हज़रत गंज सभासद अफ़रोज़ रिज़वी, गढ़ही पर सभासद राजू खान,कज्जन, पूर्व सभासद महताब अंसारी, पंडीरी प्रधान इरसाद आदि लोग उपस्थित रहे।

