प्रभारी निरीक्षक थाना कोखराज ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त, दिलाया सुरक्षा का भरोसा

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में शनिवार की शाम प्रभारी निरीक्षक थाना कोखराज इंद्रदेव सिंह व चौकी इंचार्ज भरवारी अभिषेक गुप्ता ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में क़ानून, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बा भरवारी सहित अन्य मुख्य मार्ग, चौराहा, बाजार, व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया, गश्त के दौरान आम-जनमानस व व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया, प्रभारी निरीक्षक इंद्रदेव सिंह ने बताया कि पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें