कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को पुलिस कार्यालय परिसर स्थित दुर्गा भाभी सभागार में अपराध गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तथा माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन/वारण्ट, विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण व अन्य प्रपत्रों को समयबद्ध तामिला, (आइजीआरएस) आपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत जघन्य अपराधों में त्वरित सजा कराए जाने के संबंध में व जनशिकायतों का गुणवत्तापरक समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए। थानों में लंबित (आइजीआरएस) व शिकायती प्रार्थनापत्रों की समीक्षा, डीजी परिपत्रों के अनुपालन की समीक्षा, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के संबंध में समीक्षा,जिलाबदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी, माफिया/गैंग के विरुद्ध कार्यवाही एवं आगामी त्यौहार, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, चेहल्लुम के संबंध में समीक्षा की गई। साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सम्भ्रांत व्यक्तियों/घर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग करने हेतु बताया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

