वीडियो वायरल होने के बाद भी घूसखोर बेसिक शिक्षा अधिकारी नहीं करता है कार्रवाई
खंड शिक्षा अधिकारियों को जैसे सूंघ लिया हो सांप
ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
कौशांबी। उत्तर प्रदेश सरकार के मंसा के अनुरूप कौशांबी के जिला अधिकारी मधुसूदन हुल्गी के द्वारा निरंतर विद्यालयों में निरीक्षण किया जा रहा है और तुरंत कार्रवाई की जा रही है लेकिन वही घूसखोर बेसिक शिक्षा अधिकारी की बात करें तो बेसिक शिक्षा अधिकारी आज तक किसी भी विद्यालय का निरीक्षण नहीं किया इसका सीधा मतलब है कि घूसखोर बेसिक शिक्षा अधिकारी अध्यापकों से रिश्वत लेकर अध्यापकों को अभय वरदान दे रहा है और स्वयं जनपद की कुर्सी में बैठकर कुर्सी को तोड़ रहा है वही खंड शिक्षा अधिकारियों की बात किया जाए तो ऐसा लग रहा है कि इन अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण न करना जैसे इनको सांप सूंघ लिया हो। ताजा मामला मंझनपुर तहसील क्षेत्र के जमदुआ कंपोजिट विद्यालय का है जहां पर अध्यापक कमरों में बच्चों को बैठकर नदारद है वही रूम पर कुछ बच्चे बैठकर खेलते नजर आ रहे हैं कुछ बच्चे इधर-उधर टहलते नजर आ रहे हैं जिसका फोटो वायरल हो रहा है।

