कौशांबी संदेश पत्रकार अमित कुशवाहा
कौशांबी में दिनांक 6 अगस्त 2024 को नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी के कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले छात्रों की एनसीसी(एसडी)की नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गईl यह नामांकन प्रक्रिया 17 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज के ऑफिसर इन इंचार्ज(ओ.आई.सी.)कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एसके सिंह के निर्देशानुसार संपन्न की गईl इस नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत लांग जंप , पुश अप , बीम ,शारीरिक दक्षता के रूप में तथा साक्षात्कार की प्रक्रिया छात्रों के मानसिक स्तर के परीक्षण के लिए की गई। इस नामांकन प्रक्रिया में छात्रों द्वारा कुल 89 फार्म कार्यालय में जमा हुए तथा 87 छात्र उपस्थित हुए । कमांडिंग ऑफिसर के निर्देशानुसार अनुसार एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट पंकज कुमार , ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार दलबीर सिंह , बीएचएम संजय शर्मा, सुखबीर सिंह हवलदार शिव कुमार द्वारा संपूर्ण प्रक्रिया संपन्न कराई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कलीम अहमद द्वारा नए प्रवेशी सीसी छात्रों को शुभकामनाएं दी गई उन्होंने यह बताया कि एनसीसी की वरीयता प्रतियोगी परीक्षाओं में दी जाती है तथा जिन छात्रों ने एनसीसी में प्रवेश ले लिया है वह अनुशासित रहे तथा अपने जीवन में अनुशासन के महत्त्व को समझें एवं राष्ट्र के विकास में योगदान दें। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री विनोद कुमार मिश्रा, श्री भरत लाल शर्मा, श्री अजय कुमार, श्री अरुण द्विवेदी, श्रीमती माया तिवारी श्री भुवनेश्वर तिवारी,श्री गंगा प्रसाद संतोष सिंह यादव, संजय चौधरी चंद्रकांत शुक्ला , करूणेश त्रिपाठी, वरुण मिश्रा, सुनील यादव, विशाल कुमार मिश्रा ,प्रज्ञा मिश्रा तथा कॉलेज के समस्त स्टाफ उपस्थित रहेl

