जनपद के जिला अध्यक्ष विभवशील मिश्रा जी को प्रदेश महामंत्री हिंदू वाहिनी संघ मनोनीत किए जाने पर पदाधिकारियों में खुशी की लहर
कौशाम्बी संदेश ब्यूरो प्रमुख
कौशांबी । जनपद कौशांबी के जिला अध्यक्ष विभवशील मिश्रा जी को हिंदू वाहिनी संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन राखी शुक्ला जी के द्वारा प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश मनोनीत किए जाने पर पदाधिकारियों में खुशी की लहर जैसे ही यह खबर कौशांबी हिंदू वाहिनी संघ परिवार के कार्यकर्ताओं को हुई सभी ने खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और कहा कि विभवशील मिश्रा जी को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर संगठन और भी मजबूती के साथ जिले में काम करेगा और अब तेजी से कौशांबी जिले में कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा जिससे संगठन को बहुत मजबूती मिलेगी जैसे ही यह खबर कौशांबी हिंदू वहिनी संघ परिवार के लोगों को हुई कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे और फोन करके प्रदेश महामंत्री जी को बधाई देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा प्रदेश महामंत्री जी ने सभी पदाधिकारी से वार्ता करते हुए कहा कि आप सभी लोग इसी तरह अपनी एकता बनाए रखें और संगठन ने जो जिम्मेदारी आप लोगों को दी है उसको पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वाह करते रहें और हिंदू वाहिनी संघ परिवार का विस्तार करते रहें जहां भी आप लोगों को मेरी जरूरत लगे निहसंकोच आप लोग अपनी आवाज को हम तक अवश्य प्रेषित करें आपकी जो भी समस्या होगी उसका शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण किया जाएगा और आप सभी लोग अपने संगठन के उद्देश्य को लेकर गांव-गांव हर व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाएं और लोगों को जागरुक करते रहें!

