[the_ad id="16"]

रेलवे ट्रैक पर युवक का पड़ा मिला शव

कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी// चरवा थाना क्षेत्र के दालियान पुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत- विक्षत शव पड़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी है। लोगों ने चरवा पुलिस को सूचना दिए चरवा पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों के द्वारा शव कि शिनाख्त करवाई तो सन्तोष कुमार कोरी पुत्र स्व० राम स्वरूप कोरी निवासी समसपुर थाना चरवा के रूप में पहचान हुई है। मृतक बुधवार की शाम को घर से बिना किसी से बताए निकला था। परिजनों ने देर शाम से ही मृतक की खोज बीन कर रहे थे परन्तु मृतक का कोई पता नहीं चल पाया था। दालियान पुर गांव के लोगों ने सुबह शौच क्रिया करने के लिए खेतों की तरफ गए तो देखा रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव क्षत-विक्षत पड़ा दिखाई दिया तो लोगों में चर्चा का विषय बन गया। चरवा पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए मंझनपुर भेज दिया है। मृतक के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। मृतक के परिजन हाल बेहाल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]