कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में रविवार को जनपद के थाना मंझनपुर व करारी पुलिस ने अभियान चलाकर वांछित वारंटियों की धरपकड़ की। इसमें पुलिस ने अलग-अलग स्थान से 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना मंझनपुर पुलिस ने 02 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना करारी पुलिस ने 04 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही के पश्चात पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय भेजा।

