ब्यूरो कौशांबी कौशाम्बी संदेश
कौशांबी। हिंदू वाहिनी संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती राखी शुक्ला जी के निर्देशन पर जनपद कौशांबी के हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष विभव सील मिश्रा जी एवं गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामबाबू जी के नेतृत्व में मंझनपुर विकासखंड के वार्ड नंबर 12 शाहिद सोहनलाल नगर के गणेश नगर में मासिक बैठक की गई बैठक में गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामबाबू ने कहा कि गऊओ के साथ हो रहे अत्याचार हिंदू वाहिनी संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगा वही जनपद के जिला संगठन मंत्री बालकुमार जी ने कहा कि जिस तरह से बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों की उंगली को पड़कर प्राइवेट स्कूलों में छोड़ने जाते हैं और अभिभावक अपने बच्चों की निगरानी के लिए विद्यालय में जाकर देखते हैं कि अध्यापक पढ़ाते हैं या नहीं ठीक उसी प्रकार से प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय के अभिभावकों से आग्रह किया है कि अपने बच्चों की उंगली पड़कर विद्यालय तक छोड़ने जाएं और विद्यालय की निगरानी रखें कि अध्यापक समय पर आते हैं या नहीं आते हैं अध्यापक कक्षा में पढ़ाते हैं या नहीं पढाते हैं। वही जिला उपाध्यक्ष भास्करानंद त्रिपाठी ने कहा कि गऊओ की रक्षा करना हमारा परम धर्म है हमें गऊओ की रक्षा करना चाहिए और हमारा हिंदू वाहिनी संघ जनपद कौशांबी जनपद के प्रत्येक गौशालाओं का निरीक्षण करेगा जहां पर कमियां पाएगा उस गौशाला की शिकायत जनपद के जिला अधिकारी से शिकायत की जाएगीऔर हिंदू वाहिनी संगठन में जुड़कर हिंदू वाहिनी को आगे बढ़ाते रहेंगे जिससे हिंदुओं पर किसी प्रकार का अत्याचार न हो सके वहीं राजनाथ सोनी ने कहा की हमें किसी जात-पात या समुदाय पर किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है हमारा सनातन धर्म एकजुट होकर रहे और एक जुट होकर चले। वही महिला प्रकोष्ठ की जिला सचिव संजना सोनी ने कहा कि सभी धर्म एकजुट होकर चल रहे हैं लेकिन सनातन धर्म आपस में विचलित होकर चल रहा है इसलिए सनातन धर्म पराजय की ओर जा रहा है यदि सनातन धर्म के सभी लोग एकजुट होकर चले तो सनातन धर्म की पराजय कभी नहीं हो सकती है । वही महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष कविता त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों के अभिभावकों को चाहिए कि नियमित समय से बच्चों को स्कूल भेजें और अच्छे स्कूलो में पढ़ाई कराये जिससे यही बच्चे आगे बढ़कर देश को उज्जवल करने वाले होंगे ।मासिक बैठक में छवि नारायण त्रिपाठी ब्लॉक अध्यक्ष कौशांबी ,प्रदीप कुमार पटेल ब्लॉक उपाध्यक्ष, शिव बहादुर संगठन मंत्री सिराथू ,संजना सोनी जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ, कविता त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, रितेश पटेल, गणेश अग्रहरि मीडिया प्रभारी जनपद कौशांबी ,कुलदीप त्रिपाठी सह मीडिया प्रभारी जनपद कौशांबी ,सत्यम मौर्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी जनपद कौशांबी, आजाद सरोज ,रवि कुमार ,मुकेश पटेल ब्लॉक कार्यकारी सदस्य, लकी पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

