कौशाम्बी संदेश
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवरियों का एक जत्था कड़ा चौराहे से बाबा भुइसरनाथ के लिए रवाना हुआ।कड़ा चौराहे से कांवरिया भुइसरनाथ जी के लिए पैदल यात्रा करते हैं और इस वर्ष 21वें वर्ष शिव भक्त भुइसरनाथ जी को पैदल यात्रा करके जलाभिषेक करेंगे इस कांवर यात्रा में कड़ा चौराहे से डीजे व भव्य आकर्षक झांकियां निकाली गई।वहीं कड़ा चौरहे से देवीगंज लेहदरी मार्ग तक कड़ा चौराहे से आये कांवरियों का समाज सेवियो ने जगह जगह भव्य स्वागत किया। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि अरुण केसरवानी ने कांवरिया भक्तों को लड्डू खिलाकर भव्य स्वागत किया।इसी क्रम में कड़ा चौराहे पर कांवरियों के लिए लड्डू,पानी व राजेंद्र सोनकर की तरफ शिवभक्तों के लिए दमालू आदि का वितरण कराया।इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि अरुण केसरवानी, श्यामू अग्रहरि, उमेश पटेल,राहुल कुशवाहा,गोलू केसरवानी,सूरज केसरवानी जायसवाल, रमेश सोनकर,दीपू मोदनवाल, अरूण जायसवाल, दिनेश सोनकर,राजीव पंडा,सहित भारी संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे।

