भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमणशील रहकर महिलाओं की सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के सम्बन्ध में हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में इन दोनों जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा मुख्य मार्ग, चौराह, बाजार, व अन्य महत्वपूर्ण भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहकर शोहदों व मनचलों पर नज़र बनाए हुए हैं। साथ ही क़स्बा से लेकर गांव तक मिशन शक्ति के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को थाना मंझनपुर, सैनी, सराय अकिल, पिपरी, महेवाघाट,महिला थाना की पुलिस टीम द्वारा एंटी रोमियो चेकिंग की गई, तथा क्षेत्र के हर स्कूल व गांव-कस्बा के मुख्य मार्ग, चौराहा, व बाजारों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस कर्मियों ने छात्राओं/बालिकाओं एवं महिलाओं को उनकी सुरक्षा व साइबर सुरक्षा, सम्बन्धी जानकारी देते हुए जागरूक किया। साथ ही सुरक्षा के प्रति महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। सभी को पंपलेट वितरण कर हेल्पलाइन नंबर वूमेन पॉवर लाइन डायल 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आदि नंबरों की जानकारी दी गई।

