7 वारंटी अभियुक्त किए गए गिरफ्तार

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में शुक्रवार को जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर वांछित वारंटियों की धरपकड़ की। इसमें पुलिस ने अलग-अलग स्थान से 7 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना महेवाघाट, कोखराज, व सराय अकिल पुलिस ने एक-एक वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना सैनी, कड़ाधाम पुलिस ने दो-दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही के पश्चात पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय भेजा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें