
कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय संवाददाता
कौशाम्बी कोखराज क्षेत्र के चाकवन चौराहे पर कोखराज थाना पुलिस ने वाहन चालकों के कागजात की जॉच की जांच के दौरान गलत पाए गए वाहनों का ई चालान किया गया कोखराज थाना पुलिस की जांच के दौरान गलत पाए जाने पर दो ई रिक्शा व 9 बाइक का ई चालान किया गया जिससे ई रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा रहा
चाकवन चौराहे पर बनाए गए पुल को ई रिक्शा चालकों ने वाहन स्टैंड बना दिया है जिससे इस स्थान पर लगातार जाम लगा रहता है और आवागमन में दिक्कत होती है दुर्घटनाएं बढ़ती हैं पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लिया और पुल को वाहन स्टैंड बनाने वाले ई रिक्शा चालकों के वाहनों की जांच कर उन्हें कठोर चेतावनी थी और पुलों को स्टैंड बना कर जाम करने वाले ई रिक्शा चालकों पर कार्यवाही कर आम जनता को जाम से निजात दिलाई गयी जिससे आने जाने वाले राहगीरों ने पुलिस प्रशासन की सराहना किया।

