कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। जनपद में शांति एवं सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में गुरुवार को पश्चिम शरीरा थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कस्बा पश्चिम शरीरा व अषाढा़ सहित अन्य मुख्य मार्ग, चौराहा, बाजार, व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई। *इसी प्रकार…* कड़ाधाम थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया। पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ हैं, परेशानी होने पर तत्काल सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई।

