सीओ अवधेश विश्वकर्मा ने किया थाना कोखराज का त्रैमासिक निरीक्षण

कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए निर्देश दिए
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बुधवार को थाना कोखराज पहुंचकर थाना का त्रैमासिक निरीक्षण किया। थाना क्षेत्रांतर्गत कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, टॉयलेट, बंदी गृह एवं रजिस्टरों को चेक किया व चलाए जा रहे अभियानों में कार्यवाही की समीक्षा की। साथ ही लंबित विवेचनाओं के संबंध में विवेचकों से जानकारी ली गई। तथा थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें