सीओ ने सैनी कोतवाली का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय संवाददाता
कौशाम्बी । क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने मंगलवार को सैनी कोतवाली का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने मालखाना , कार्यालय , कंप्यूटर कार्यालय , मेश , कांस्टेबल बैरिक , बंदीगृह, महिला हेल्प डेस्क व अभिलेखों का निरीक्षण किया । असलहे के रख-रखाव के लिए निर्देश दिए। थाने की बैरिक में साफ सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने के साथ साथ भोजनालय में खाना बना रहे फालोवर को भी साफ और स्वच्छ तरीके से भोजन बनाने के लिए कहा।
सीओ अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने थाने में वांछित चल रहे अपराधियों की धरपकड़ को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र शर्मा को भी निदेश दिए। थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा और मधुर व्यवहार किए जाने एवं प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र शर्मा , अतिरिक्त निरीक्षक अयोध्या प्रसाद , उपनिरीक्षक , जय प्रकाश , मनोज जायसवाल , रघुराज आदि सहित थाना स्टॉफ मौजूद रहा ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें