कोखराज पुलिस ने भरवारी में किया पैदल गश्त, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। जनपद में शांति एवं सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मंगलवार को थाना कोखराज प्रभारी निरीक्षक इंद्रदेव सिंह व थाना कोखराज के सिंघिया चौकी इंचार्ज नीरज उपाध्याय द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्रांतर्गत भरवारी सहित मुख्य मार्गं, चौराहा, बाजार व संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक इंद्रदेव सिंह ने आमजन व व्यापारियों से वार्ता करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया। तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए, आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें