
कौशाम्बी संदेश फैसल अंसारी
देश आजाद हुए 76 वर्ष बीत गए और देश में आजादी का पर्व मनाया जा रहा है। चायल लोक सभा परिवर्तित कौशांबी लोकसभा से दिग्गज नेता एवं केंद्रीय श्रम मंत्री धर्मवीर जी कई बार इस क्षेत्र से सांसद बने और मंत्री बने इनके बेटे सांसद शैलेंद्र कुमार दो बार सांसद रह चुके वही पूर्व सांसद विनोद कुमार सोनकर बीते दो पंचवर्षीय योजनाओं से सांसद रह चुके हैं अगर विधायकों की बात की जाए तो कई दिग्गज विधायक भी चायल विधानसभा क्षेत्र रह चुके हैं गरीबों की मसीहा कहे जाने वाली विधायिका पूजा पाल वर्तमान समय में मौजूद हैं यहां पर कई दिग्गज उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री बने और आज भी उपमुख्यमंत्री पद पर केशव प्रसाद मौर्य जी मौजूद है लेकिन चायल तहसील क्षेत्र के मूरतगंज विकासखंड क्षेत्र के गढ़वा उदाथू के मजरा डेरा का पुरवा गांव आने जाने के लिए रास्ता अथवा चकरोड नहीं है। छोटे-छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं जिससे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है वही बहनों के प्रसव के समय एंबुलेंस दरवाजे तक नहीं पहुंच पाता जिससे कई बहनों के साथ घटना घटित हो चुकी है लेकिन डेरा का पुरवा का चक रोड मुख्य सड़क से लगभग 200 मी का चक रोड आज तक नहीं बन पाया सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पूरे गांव में ग्राम प्रधान के द्वारा बिजली और इंटरलॉकिंग और नाली का काम पूरा करा दिया है इस गांव की इंटरलॉकिंग जिस जगह से समाप्त होती है उसी जगह से कुछ जमीन आबादी की पड़ी हुई है उसके बगल में किसी पट्टा धारक की जमीन है उसके बाद तालाबी नंबर है इन तीनों के होते हुए 200 मीटर सड़क जानी है बताया जा रहा है कि पट्टा धारक मुख्य रूप से सड़क में व्यवधान पैदा कर रहे हैं जब पट्टा की जमीन है तो चायल उप जिला अधिकारी संज्ञान में लेकर पट्टा को खारिज कर चकरोड निकाला जा सकता है या दूसरा तरीका यह है कि पट्टा धारकों को आबादी की जमीन देकर रस बदल किया जा सकता है जिससे चकरोड बनाया जा सके यदि चक रोड का निर्माण नहीं होता है तो इस गांव के लिए निकलने के लिए कोई दूसरा मार्ग नहीं है इस पर जिलाधिकारी चायल को गहनता से समीक्षा करना होगा जिससे डेरा का पुरवा ग्रामीणों को परेशानियों से निजात मिल सके।
