
कौशाम्बी। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने थाना महेवाघाट में जनसुनवाई की। दौरान प्राप्त हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों में से कुछ का मौके पर ही निस्तारण कराया गया शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया। प्रतिदिन होने वाली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित रजिस्टर में अंकन करने, फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान एएसपी ने थाना परिसर का भी निरीक्षण किया। परिसर की साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस मौके पर थानाध्यक्ष सहित राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
