
कौशांबी थाना क्षेत्र के बैगवा गांव निवासी रामनरायण पुत्र छोटेलाल घर के बगल में पसुवाड़ा बना रखा है जिसमें गाय और भैंस बंधी थी बृहस्पतिवार के दिन शाम लगभग 9:00 बजे राम नारायण खाना खा पीकर रोजाना की तरह घर पर सो गए तभी अज्ञात लोगों ने पसुवाड़ा में आग लगा दी आग लगने से पसुवाड़ा धू-धू करके जलने लगा तो पड़ोसियों ने आग की लपट को देखकर हो हल्ला किया हो हल्ला सुनकर रामनारायण पसुवाड़ा की तरफ गए तो देखा कि पसुवाड़ा में आग बड़ी भीषण लगी हुई है पड़ोसियों ने समरसेबल के सहारे आग को किसी तरह से काबू पाया लेकिन पसुवाड़ा में बंधी भैंस बुरी तरह से झुलस गई सूचना डायल 112 को दी गई डायल 112 पुलिस मौके पर आ रही थी तब तक पड़ोसियों ने आग पर काबू पा लिया और थाना कौशांबी की पुलिस शुक्रवार को सुबह लगभग 12:00 बजे तक मौके पर नहीं पहुंच सकी। पुलिस की ऐसी कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है कि यदि कोई इससे बड़ी घटना घट जाए किसी का घर पूरा जल जाए तो पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाती है।
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
