
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार गोंड एवं अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने शनिवार को तहसील सिराथू में आए सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। जिसमें प्राप्त हुई शिक़ायती प्रार्थना पत्रों में से कुछ का मौके पर अधिकारियों ने समाधान करवाया तथा अन्य समस्याओं को निस्तारण के लिए सम्बन्धित को गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण एवं राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व कर्मी व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायतों को निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
