कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
जनपद कौशांबी में विद्युत विभाग के कर्मचारियों से लोग आहत एवं परेशान हैं आए दिन बिजली कर्मियों के विरुद्ध धरना एवं प्रदर्शन होता रहता है फिर भी विद्युत विभाग के कर्मचारी अपने मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं ताजा मामला करारी पावर हाउस क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी लोकनाथ पुत्र दयाराम बिजली का कनेक्शन कमर्शियल ले रखा है जों जेई ने कनेक्शन को काट कर मुकदमा दर्ज करा दिया एक्सियन के आदेश पर विद्युत के प्राइवेट लाइट मैन ने 17 /1/2004 को जोड़ दिया लेकिन फिर जाने किस अधिकारी के आदेश पर 18 /1/2024 को लाइन काट दी गई जब लोकनाथ ने हरिओम लाइनमैन , मिश्रा व बबलू व लौटन से बातचीत किया तो पता चला कि अपने आप को सफाई दे रहे हैं और कह रहे हैं कि पता नहीं किसने काटा है के एन मिश्रा के द्वारा मोबाइल के जरिए बातचीत हुई और कहा कि जेई से जब तक मिलकर नहीं रहोगे तब तक तुम बिजली का उपयोग नहीं कर पाओगे तुम चाहे एक्सियन नहीं चाहे जितने बड़े आला अधिकारी से आदेश करा लो हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है अभी तो ठंड का सीजन है कुछ समय के लिए जोड़ भी दिया जा सकता है लेकिन गर्मी के सीजन में फिर काट दिया जाएगा जिसका ऑडियो रिकॉर्डिंग पीड़ित के पास उपलब्ध है अप्रैल माह में ₹30000 लेकर के जेई और हरि ओम ने ट्रांसफार्मर लगा दिया लेकिन आज तक उसकी कोई रसीद नहीं दी गई रशीद मांगने पर आनाकानी करते हैं ऐसा प्रतीत होता है कि जेई साहब वअन्य कर्मचारी पीड़ित का ट्रांसफार्मर भी रात को चोरी से उठा सकते हैं जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी जबकि अधिशासी अभियंता ने दिनांक 12 /1/ 2024 को मय गवाहन के साथ लिखित रूप से कनेक्शन जोड़ने के लिए आदेश दिया लेकिन फिर भी पालन नहीं किया जा रहा है न्याय हित में यह प्रकरण काफी गंभीर है । पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को लिखित तहरीर देकर तत्काल विद्युत विभाग के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की है।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
